Breaking

राहुल गांधी का असम CM पर हमला, कहा- वह सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, कांग्रेस सरकार बनते ही भेजेंगे जेल

Assam Election News: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोटिंग होना है। इस बीच रविवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम के बिश्वनाथ चारियाली में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला और कहा कि वह देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है। वे सिर्फ नफरत फैलाते हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल ने कहा- कांग्रेस के जीतने पर हिमंता जनता से मांगेगे माफी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की बयानबाजी उनकी हताशा को दर्शाती है, क्योंकि उन्हें अपनी हार और भविष्य का डर सता रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसे हिरण को शेर से डर लगता है, उसी तरह हिमंत बिस्वा सरमा को कांग्रेस नेता गौरव गोगोई से डर लगता है और इसी वजह से उन्हें रात में नींद नहीं आती। राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सरमा को असम की जनता और पार्टी नेताओं से माफी मांगनी पड़ेगी।

दिल्ली से कंट्रोल होती है हिमंता सरकार

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी को कंट्रोल करते हैं और मोदी व अमित शाह, हिमंत बिस्वा सरमा को नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम की सरकार मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि दिल्ली से चलाई जा रही है। राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि सरमा के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है और पिछले 10 वर्षों में उन्होंने असम की संस्कृति और भाईचारे को नुकसान पहुंचाया है।

Sunil Gupta

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

5 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

9 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

43 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago