Cover Story Featured

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर तीखा हमला बोला। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि अगर वोट चोरी हुई है तो उन वोटों से चुने गए सांसदों द्वारा बनाए गए कानून और संस्थागत बदलाव भी वैध नहीं माने जा सकते।

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए दावा किया कि दो चुनाव आयुक्तों ने भी कथित तौर पर CEC को जिम्मेदार ठहराया है। यह बयान उस रिपोर्ट के एक दिन बाद आया, जिसमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी द्वारा पिछले करीब 10 महीनों में आयोग के कई फैसलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने का दावा किया गया था।

‘लोकतंत्र की नींव है वोट’

राहुल गांधी ने कहा कि वोट देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है और कथित तौर पर वोट प्रभावित होने का मतलब संविधान और संस्थाओं की शक्ति पर असर पड़ना है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहा है।

उन्होंने ज्ञानेश कुमार के लिए ‘देशद्रोही’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए उनके इस्तीफे की मांग दोहराई। राहुल ने कहा कि वह ये आरोप अनुमान के आधार पर नहीं, बल्कि अपने बताए तथ्यों और सबूतों के आधार पर लगा रहे हैं।

2024 के चुनावों पर भी लगाए आरोप

राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें ‘100 फीसदी यकीन’ है कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी हुई। उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के चुनावी रुझानों का जिक्र करते हुए पूछा कि पहले कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के खिलाफ दिखने वाला एंटी-इनकम्बेंसी प्रभाव हाल के चुनावों में क्यों नजर नहीं आया।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। राहुल ने कथित ‘वोट चोरी’ को एक बड़ी साजिश बताया और अपनी प्रस्तुति में नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS प्रमुख मोहन भागवत समेत कई लोगों की तस्वीरें दिखाईं। राहुल गांधी ने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और उनके अनुसार चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

ये भी पढ़े: AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

9 hours ago