Others

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। लेकिन इन उपकरणों की उम्र पूरी होने के बाद उनसे निकलने वाला कचरा नई चुनौती बन सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 से 2050 के बीच AI से जुड़े 39.5 करोड़ से 61.7 करोड़ टन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस्तेमाल से बाहर हो सकते हैं। 2050 तक अकेले AI से हर साल 3.1 करोड़ से 4.6 करोड़ टन ई-कचरा निकलने का अनुमान है।

सिर्फ सर्वर नहीं, पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा ई-कचरा

इस अनुमान में केवल AI सर्वर और चिप ही शामिल नहीं हैं। डेटा सेंटर के नेटवर्किंग और स्टोरेज उपकरण, बिजली व्यवस्था, बैटरी, ट्रांसफॉर्मर और कूलिंग सिस्टम भी समय के साथ पुराने होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक हर साल 86 लाख से 1.31 करोड़ टन AI से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस्तेमाल से बाहर हो सकते हैं। यह पुराने अनुमानों से करीब 40-60 गुना अधिक है।

पहले के आकलनों में मुख्य रूप से सर्वर और GPU जैसे उपकरणों को गिना जाता था। नए अनुमान में AI इंफ्रास्ट्रक्चर के दूसरे जरूरी हिस्सों को भी शामिल किया गया है।

डेटा सेंटर के ढांचे में सर्वर सिर्फ 13%

रिपोर्ट के मुताबिक सर्वर, एक्सेलरेटर और रैक पूरे इलेक्ट्रोमैकेनिकल ढांचे के वजन का करीब 13 फीसदी हैं। बाकी 87 फीसदी में बिजली, नेटवर्किंग, स्टोरेज, ट्रांसफॉर्मर, बैटरी, बैकअप और कूलिंग सिस्टम आते हैं।

अगस्त 2026 तक 179 देशों में 12,259 डेटा सेंटर थे। इनमें अमेरिका में 5,388, जर्मनी में 529 और ब्रिटेन में 523 डेटा सेंटर हैं। मैकिन्से के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025-2030 के बीच AI इंफ्रास्ट्रक्चर में करीब 7 ट्रिलियन डॉलर निवेश हो सकता है।

डेटा सेंटर के बाहर भी बढ़ेगा कचरा

AI का असर केवल डेटा सेंटर तक सीमित नहीं रहेगा। कंप्यूटर, मोबाइल, एज डिवाइस और टेलीकॉम उपकरण भी नई तकनीक आने पर जल्दी बदले जा सकते हैं। अनुमान है कि 2050 तक डेटा सेंटर के बाहर से हर साल 1.62 करोड़ से 3.07 करोड़ टन अतिरिक्त ई-कचरा निकल सकता है।

PFAS जैसे ‘फॉरएवर केमिकल्स’ की चिंता

रिपोर्ट में PFAS जैसे रसायनों को लेकर भी चिंता जताई गई है। इनमें से कई पर्यावरण में लंबे समय तक बने रहते हैं, इसलिए इन्हें ‘फॉरएवर केमिकल्स’ कहा जाता है। पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सही रिसाइक्लिंग नहीं होने पर इनमें मौजूद रसायन पर्यावरण के लिए खतरा बन सकते हैं।

2050 तक 21.1 करोड़ टन सालाना ई-कचरा

दुनिया पहले ही ई-कचरे की समस्या से जूझ रही है। ग्लोबल ई-वेस्ट मॉनिटर के अनुसार 2022 में करीब 6.2 करोड़ टन ई-कचरा पैदा हुआ था, जिसमें केवल 22.3 फीसदी औपचारिक रूप से कलेक्ट और रिसाइकिल किया गया।

रिपोर्ट के अनुमान के अनुसार सामान्य और AI से जुड़े अतिरिक्त कचरे को मिलाकर 2050 तक सालाना 19.6 करोड़ से 21.1 करोड़ टन ई-कचरा पैदा हो सकता है। ऐसे में पुराने सर्वर, कंप्यूटर, बैटरी और नेटवर्किंग उपकरणों को लंबे समय तक इस्तेमाल करने, दोबारा उपयोग में लाने और सही तरीके से रिसाइकिल करने की व्यवस्था जरूरी होगी।

ये भी पढ़े: मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

4 hours ago