Rahul Gandhi NEET Paper Leak: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक से जुड़े कथित आत्महत्या मामलों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि माता-पिता के लिए अपने बच्चे को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने देश की परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि हर युवा की मौत के पीछे एक ऐसा परिवार होता है, जिसका दर्द कभी खत्म नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, रद्द होती परीक्षाएं और वर्षों की मेहनत एक झटके में बर्बाद हो जाती है। छात्रों से ईमानदारी से मेहनत करने की उम्मीद की जाती है, लेकिन जिस व्यवस्था में वे पढ़ाई कर रहे हैं, वही उनके प्रति ईमानदार नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने न तो उन माता-पिता से मुलाकात की, जिन्होंने अपने बच्चे खोए हैं, और न ही उन छात्रों से, जिनका भविष्य पेपर लीक के कारण प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री को छात्रों और उनके परिवारों से माफी मांगनी चाहिए। राहुल ने यह भी कहा कि जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनका दर्द कभी कम नहीं हो सकता।
इस बीच राहुल गांधी चेन्नई पहुंच गए हैं। यहां वे तमिलनाडु कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और पार्टी के जिला अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगे।
ये भी देखे: PoK हिंसा की गूंज लाहौर तक, प्रदर्शनकारियों पर पाक पुलिस का एक्शन; कई हिरासत में
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…