Rahul Gandhi NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के सांसदों ने छात्रों के समर्थन में तीस जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति के बाहर प्रदर्शन किया। राहुल गांधी अपने खास सफेद टी-शर्ट में हाथ में राष्ट्रीय ध्वज और संविधान लिए नजर आए, जबकि अन्य सांसदों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर प्रतीकात्मक कैंडल मार्च किया।
इससे पहले विपक्षी सांसदों की बैठक के लिए राहुल गांधी के घर पहुंचने पर वहां बैरिकेडिंग की गई थी। बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने गांधी स्मृति जाने की घोषणा की। इसके बाद तीन बसों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसद गांधी स्मृति पहुंचे।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि वे प्रतीकात्मक रूप से यह संकल्प लेने पहुंचे हैं कि वे छात्रों और सही मुद्दे के साथ खड़े रहेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि INDIA गठबंधन के नेता और सांसद उन छात्रों को याद करने गांधी स्मृति जा रहे हैं, जिन्होंने NEET पेपर लीक के बाद पैदा हुए हालात में अपनी जान दे दी। उन्होंने घायल छात्रों के साथ खड़े होने की बात भी कही, जो न्याय और जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
बाद में राहुल ने बताया कि पुलिस ने पहले इंडिया गेट जाने की अनुमति नहीं दी। गांधी स्मृति के लिए उनकी बस को भी शुरुआत में रोका गया, हालांकि बाद में जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत के छात्रों के साथ खड़े होने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता।
कांग्रेस लंबे समय से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कई मांगें उठा रही है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में भी लिया गया था। बस में सवार होने से पहले कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने NDTV से कहा कि पार्टी अपनी मांगों पर कायम है।
इसी बीच पेपर लीक के मुद्दे पर कॉकroach जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर अलग प्रदर्शन जारी है। सरकार ने प्रदर्शन स्थल के 1.5 किलोमीटर के दायरे में आधी रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी है।
ये भी पढ़े: चेहरे के आकार के हिसाब से चुनें ज्वेलरी, निखर उठेगा आपका पूरा लुक
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…