PM Modi Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच वीडियो संदेश जारी किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई की देर रात छात्र के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया. इस वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि 24 जुलाई को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में पेपर लीक के खिलाफ और अधिक सख्त कदम उठाए जाएंगें. अपने वीडियो संदेश के ज़रिए पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक होना कोई मामूली विषय नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि यह छात्र और अभिभावकों के लिए काफी पीड़ादायक है.
नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर 6 जून 2026 से विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हुआ था, जिसके बाद जंतर-मंतर पर छात्रों और छात्र संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: https://x.com/newsindia24x7_/status/2080364621169619061?s=20
जानें क्या बोले PM मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''फ्रेंड्स मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए यह बहुत ही पीड़ादायक है और इसलिए पेपर लीक की घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक बड़े कदम उठाए गए. गुनहगारों को पकड़ा गया है. वे जेल में पड़े हैं. हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो.''
अपने वीडियो संदेश में पीएम ने कहा, ''तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था. सरकार ने अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख जितने विद्यार्थियों के एग्जाम हो जाएं, इसका प्रबंध किया. अभी पांच दिन पहले, उन्नीस तारीख को रिजल्ट भी आ गया. देश भर में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं. लेकिन हम वहां पर संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं.''
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…