होम = Cover Story Top = जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच PM मोदी का पहला विडियो संदेश ‘पेपर लीक पर कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम’

जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच PM मोदी का पहला विडियो संदेश ‘पेपर लीक पर कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम’

by | Jul 24, 2026 | Cover Story Top

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी ने छात्रों को दिया वीडियो संदेश

PM Modi Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच वीडियो संदेश जारी किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई की देर रात छात्र के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया. इस वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि 24 जुलाई को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में पेपर लीक के खिलाफ और अधिक सख्त कदम उठाए जाएंगें. अपने वीडियो संदेश के ज़रिए पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक होना कोई मामूली विषय नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि यह छात्र और अभिभावकों के लिए काफी पीड़ादायक है.

जंतर-मंतर पर 6 जून से शुरू हुआ था विरोध प्रदर्शन

नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर 6 जून 2026 से विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हुआ था, जिसके बाद जंतर-मंतर पर छात्रों और छात्र संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: https://x.com/newsindia24x7_/status/2080364621169619061?s=20

पीएम मोदी ने पेपर लीक को बताया गंभीर मामला

जानें क्या बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''फ्रेंड्स मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए यह बहुत ही पीड़ादायक है और इसलिए पेपर लीक की घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक बड़े कदम उठाए गए. गुनहगारों को पकड़ा गया है. वे जेल में पड़े हैं. हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो.''

कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा कराने का दावा

अपने वीडियो संदेश में पीएम ने कहा, ''तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था. सरकार ने अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख जितने विद्यार्थियों के एग्जाम हो जाएं, इसका प्रबंध किया. अभी पांच दिन पहले, उन्नीस तारीख को रिजल्ट भी आ गया. देश भर में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं. लेकिन हम वहां पर संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं.''