Breaking

खामेनेई की हत्या पर राहुल गांधी ने PM मोदी से किया सवाल, कहा- क्या आप किसी देश के मुखिया की हत्या का समर्थन करते हैं?

Rahul Gandhi News: अमेरिकी-इजरायल के हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है। राहुल ने खामेनेई का नाम लिए बिना पीएम मोदी से पूछा क्या आप किसी देश के मुखिया की हत्या का समर्थन करते हैं? उन्होंने कहा कि यह चुप्पी पूरी दुनिया में भारत की हैसियत को कम करती है।

हवाई अड्डे बंद, हवाई क्षेत्र ब्लॉक…मिडिल ईस्ट देशों में फंसे यात्रियों का क्या है हाल

राहुल ने कहा- करोड़ों जिंदगियां अनिश्चितता का सामना कर रही है

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया X पर कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती दुश्मनी एक नाज़ुक इलाके को बड़े झगड़े की ओर धकेल रही है। करोड़ों लोग, जिनमें लगभग एक करोड़ भारतीय भी शामिल हैं, अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।' 'हालांकि सुरक्षा की चिंताएं असली हैं, लेकिन संप्रभुता का उल्लंघन करने वाले हमले संकट को और बढ़ा देंगे। ईरान पर एकतरफा हमलों, साथ ही ईरान के दूसरे मिडिल ईस्ट देशों पर हमलों की निंदा की जानी चाहिए। हिंसा से हिंसा ही पैदा होती है - बातचीत और संयम ही शांति का एकमात्र रास्ता है।'

'भारत को नैतिक रूप स्पष्ट करना चाहिए'

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'भारत को नैतिक रूप से साफ होना चाहिए। हमें इंटरनेशनल कानून और इंसानी जिंदगी के बचाव में साफ-साफ बोलने की हिम्मत होनी चाहिए। हमारी विदेश नीति संप्रभुता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर आधारित है - और इसे एक जैसा रहना चाहिए।'

ये भी पढ़ें: ट्रैफिक कैमरों से लेकर गली, नुक्कड़ तक…खामेनेई के हर कदम पर थी मौसाद की नजर, जानें इजराइल ने कैसे दिया ऑपरेशन को अंजाम

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago