शिमला पहुंचे राहुल गांधी
Rahul Gandhi Shimla: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानि मंगलवार को शिमला पहुंचे, राहुल गांधी का काफिला करीब 1 बजकर 55 मिनट पर संजौली से छराबड़ा के लिए रवाना हुआ।
चंडीगढ़ से शिमला के अन्नाडेल तक राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से पहुंचे जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया।
शिमला में राहुल से पहले उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी पहुंच चुकीं हैं, इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका गांधी के पति पति रॉबर्ट वाड्रा भी पहुंच सकते हैं। बता दें कि सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा हिमाचल प्रदेश के छह बार सीएम रहे वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंची थीं।
ये कार्यक्रम सोमवार को शिमला रिज में हुआ था। लेकिन इस कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल नहीं हो पाए। 13 अक्टूबर के दिन ज्यादा व्यस्त होने की वजह से राहुल गांधी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, और आज वह शिमला पहुंचे।
गांधी परिवार के सारे सदस्य इस समय शिमला पहुंचे हुए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रॉबर्ट वाड्रा जल्द शिमला आ सकते हैं। बता दें कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बीते तीन दिनों से छराबड़ा में ठहरी हुई हैं, और यहीं आज राहुल गांधी भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे हैं।
शिमला पहुंचने से पहले राहुल गांधी हरियाणा में थे, हालांकि शिमला में अभी उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। फिलहाल वो अपने परिवार के साथ ठहरे हुए हैं।
ये भी पढ़े: NSG के 41वें स्थापना दिवस पर शाह का बड़ा ऐलान: अयोध्या में बनेगा देश का NSG सेंटर
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…