राजस्थान

राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 15 यात्री झुलसे

Jaisalmer Road Accident: राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। इस हादसे में करीब 15 यात्री झुलस गए, जिनमें तीन बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे थईयात गांव के पास हुई। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। रोजाना की तरह यह बस दोपहर 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

खिड़कियां तोड़कर बचाई जान

बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने खिड़कियां तोड़कर और दरवाजे से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कई यात्रियों के कपड़े और सामान जलकर राख हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद शुरू की। थोड़ी ही देर में दमकल की गाड़ियां और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़े:  WHO ने भारत के तीन कफ सिरप पर जारी की चेतावनी, कोल्ड्रिफ भी सूची में

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान है कि बस के इंजन या इलेक्ट्रिक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की हो सकती है। हादसे में कई यात्रियों के चेहरे, हाथ-पैर और शरीर के हिस्से बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों में ओमाराम भील (30) निवासी लाठी को जोधपुर रेफर किया गया है। वहीं, इमामत (30) और उसका बेटा यूनूस भी झुलस गए हैं, जिनका इलाज जोधपुर के अस्पताल में जारी है। फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और कंपनी प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

Shagun Chaurasia

View Comments

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

13 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

39 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago