बिहार

महागबंधन का फॉर्मूला तय, RJD 135, कांग्रेस 61, लेफ्ट 31, VIP 16 सीटें

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेच अब सुलझता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक, महाठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल हो गई हैं। आरजेडी को 135, कांग्रेस को 61, वीआईपी को 16 और वामपंथी दलों को 31 सीटें मिली हैं। हालांकि, कुछ सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस के बीच अधिकार को लेकर अभी भी विवाद बना हुआ है। इसके चलते सहमति नहीं बन पाई है। तेजस्वी यादव के दिल्ली से लौटने के बाद यह तस्वीर साफ हुई है, लेकिन कुछ सीटों पर कौन लड़ेगा, यह अभी तय नहीं है।

मुकेश सहनी की VIP को 16 सीटें!

सूत्रों के मुताबिक, मुकेश सहनी की VIP को कुल 16 सीटें दी गई हैं, जिनमें से आधे से अधिकतर सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, लेकिन चुनाव चिह्न वीआईपी का होगा। मुक्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम पर भी सहमति नहीं बन पाई है और यह फैसला चुनाव के बाद लिया जाएगा। फ़िलहाल तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के चेहरे होंगे और उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा।

सीटों का बंटवारा फाइनल फिर क्यों अटका पेंच ?

सीट बंटवारे के बावजूद कुछ सीटों को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है RJD और कांग्रेस के बीच कुछ सीटों पर अधिकार को लेकर विवाद बना हुआ है। कुछ ऐसी सीटें हैं जिन पर RJD का कब्जा है, लेकिन कांग्रेस उन पर अपना दावा ठोक रही है। इसी तरह, कांग्रेस के कब्जे वाली कुछ सीटों पर RJD भी चुनाव लड़ना चाहती है। वामपंथी दलों का भी यही हाल है, वे भी कुछ सीटों पर अपना दावा पेश कर रहे हैं।  

सीटों की संख्या तय, सस्पेंस बरक़रार

फिलहाल, महागठबंधन में कौन सी सीट कौन सी पार्टी लड़ेगी यह तय होना बाकी है। इसी वजह से सीट शेयरिंग की आधिकारिक घोषणा में देरी हो रही है। लेकिन, उम्मीद है कि यह मसला भी जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। इस बीच, RJD और माले ने अपने कुछ उम्मीदवारों को पार्टी सिंबल भी बांट दिए थे। हालांकि, देर रात यह खबर आई कि जिन लोगों को सिंबल दिया गया था, उन्हें पटना वापस बुला लिया गया है। यह कदम शायद सीट बंटवारे के अंतिम रूप देने के बाद लिया गया है।

ये भी पढ़ें-

यूपी में EV खरीदारों के लिए बड़ी राहत: रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स में 2 साल की छूट की संभावना

https://newsindia24x7.tv/state/uttar-pradesh/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-ev-%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac-19956/
Wafa Abbas

Recent Posts

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

47 seconds ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

6 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago