rahul-modi
Rahul Gandhi Birthday: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी 55 साल के हो गए हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख चेहरा राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर चारों तरफ से बधाई मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई है। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। राहुल गांधी के बर्थडे पर कांग्रेस की दिल्ली इकाई और इंडियन यूथ कांग्रेस मिलकर राजधानी दिल्ली में एक मेगा रोजगार मेले का आयोजन करने वाली है। इस मेगा जॉब फेयर के लिए 20 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस मेले में 100 से अधिक कंपनियां शामिल हो सकती है। कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक इसमें Zepto-Flipkart से लेकर HDFC तक बड़ी कंपनियां शामिल होंगी।
राहुल को जन्मदिन की बधाई देते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लिखा- राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व सौहार्दपूर्ण, समावेशी, समायोजनकारी समग्र सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए शुभकामनाएं। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लिखा है- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं l आपके स्वस्थ, सफल, सुखद, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ। आप पर ईश्वर की कृपा अनवरत बनी रहे।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…