Categories: Others

गाजियाबाद से सनसनीखेज मामला : थाने के गेट पर युवक को गोलियों से भूना, मौत

Ghaziabad News : गाजियाबाद के मुरादनगर थाने के गेट पर बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव मिल्क रावली निवासी रवि शर्मा (35) की अजय चौधरी और मोंटी नामक आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रवि को चार गोलियां लगीं, जिसके बाद वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शिकायत करने गया था रवि

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे रवि शर्मा गांव में अपनी कार निकाल रहे थे। इसी दौरान अजय चौधरी और मोंटी के साथ कार हटाने को लेकर उनका विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि अजय और उसके साथियों ने रवि के घर पहुंचकर मारपीट की और वहां फायरिंग भी की। इस घटना की शिकायत करने के लिए रवि अपने भाई विकास शर्मा के साथ मुरादनगर थाने पहुंचे। लेकिन थाने के गेट पर पहले से घात लगाए बैठे अजय और मोंटी ने रवि पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

थाने के गेट पर रवि की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अजय चौधरी और रवि शर्मा एक ही गांव के निवासी हैं। अजय को छह महीने पहले एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में मुरादनगर पुलिस ने जेल भेजा था। वह महज 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक, गांव में हुए ताजा विवाद के बाद अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर रवि के खिलाफ हिंसक कार्रवाई की। पहले गांव में मारपीट और फायरिंग की गई, फिर थाने के गेट पर रवि की हत्या कर दी गई।

आरोपियों की तलाश में जुटी टीमें

मुरादनगर पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अजय चौधरी और मोंटी की तलाश में कई टीमें गठित की हैं। घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

कपिल मेहरा गाजियाबाद

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

5 hours ago