देश

इंदौर जल संकट पर राहुल गांधी का दौरा, पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

Rahul Gandhi Indore Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर दौरे पर रहेंगे। दूषित पानी के सेवन से हुई मौतों और बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की घटना के बाद राहुल गांधी प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हाल जानेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बताया कि यह दौरा पीड़ितों के प्रति संवेदना और एकजुटता प्रकट करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दौरे की शुरुआत में वे बॉम्बे हॉस्पिटल जाकर दूषित पानी से बीमार मरीजों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह भागीरथपुरा क्षेत्र का दौरा कर उन परिवारों से मिलेंगे जो इस घटना से सीधे तौर पर प्रभावित हुए है।

राहुल गांधी पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

राहुल गांधी के इंदौर आगमन के साथ ही कांग्रेस पार्टी दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी करेगी। इस प्रदर्शन में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की मौजूदगी रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के मुताबिक, इस मुद्दे को लेकर पूरे मध्य प्रदेश में एक साथ विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के पास धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

राहुल गांधी के दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया

राहुल गांधी के दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने भागीरथपुरा के लोगों की पीड़ा को समझा है और राहत एवं सहायता के लिए हर जरूरी कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस हर आपदा को राजनीति का मंच बना लेती है। सरकार ने इस मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया है। सुझावों का स्वागत है, लेकिन आपदा के समय राजनीति करना इंदौर की जनता को स्वीकार नहीं होगा।”

कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला

राज्य के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की छवि पर सवाल खड़े करना गलत है। उन्होंने कहा कि चुनौतियां हर शहर में आती हैं और उनका सामना करना पड़ता है। विजयवर्गीय ने कहा कि जो लोग इंदौर में विरोध कर रहे हैं, उन्हें यह भी बताना चाहिए कि भाजपा ने शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं के लिए क्या-क्या काम किए हैं।

ये भी पढ़ें: PM मोदी आज से बंगाल-असम के दो दिवसीय दौरे पर, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Shagun Chaurasia

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

5 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

8 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

8 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

8 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

8 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

8 hours ago