क्रिकेट

U19 World Cup 2026: दूसरी जीत की तलाश में भारत, बांग्लादेश से आज होगी टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE

U19 World Cup 2026: दूसरी जीत की तलाश में भारत, बांग्लादेश से आज होगी टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVEजिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया आज अपने अभियान का दूसरा मुकाबला खेलने जा रही है। 17 जनवरी को भारत की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी। पहले मैच में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास चरम पर है और वह लगातार दूसरी जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी चुनौती

भारतीय टीम की कमान आयुष म्हात्रे के हाथों में है, जबकि बांग्लादेश की अगुवाई अजीजुल हकीम तमीम कर रहे हैं। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम माना जा रहा है, क्योंकि जीत ग्रुप में बढ़त दिला सकती है। भारतीय फैंस की नजरें एक बार फिर तेज गेंदबाज हेनिल पटेल और युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिन्होंने पहले मैच में सभी को प्रभावित किया था।

पहले मैच में भारत का दमदार प्रदर्शन

टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में भारत ने अमेरिका को मात देकर जीत के साथ आगाज किया था। बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत ने अमेरिका को सिर्फ 107 रन पर समेट दिया था। तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने पांच विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इसके बाद DLS नियम के तहत मिले 96 रन के लक्ष्य को भारत ने 17.2 ओवर में ही हासिल कर लिया और चार विकेट से मैच अपने नाम किया।

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वीन स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा।

तारीख: 17 जनवरी 2026
समय: दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समय)
टॉस: 12:30 बजे

लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी Broadcast

इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी। वहीं भारत में इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा।

IND U19 vs BAN U19 संभावित टीम

भारत अंडर-19 टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), डी दीपेश, मोहम्मद एनान, वैभव सूर्यवंशी, आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह।

बांग्लादेश अंडर-19 टीम
अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), जवाद अबरार, समिउन बसीर रतुल, शेख परवेज जिबोन, रिज़ान होसन, शहरिया अल अमीन, शादीन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्ला, साद इस्लाम रजिन, अल फहद, शहरयार अहमद, इकबाल हुसैन, फरीद हसन फैसल, कलाम सिद्दीकी अलीन, रिफत बेग।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत बांग्लादेश को हराकर जीत की लय बरकरार रख पाएगा या मुकाबले में कोई नया रोमांच देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: इंदौर जल संकट पर राहुल गांधी का दौरा, पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago