Raigarh Wife Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हत्या का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां मामूली घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के आंगन में जला दिया और बचे हुए हड्डियों के अवशेषों को जमीन में दबा दिया। इसके बाद पत्नी के लापता होने की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई। करीब चार महीने तक मामला उलझा रहा, लेकिन DNA जांच ने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया।
मामला रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, ग्राम कुमा निवासी 39 वर्षीय देवानंद सिदार करीब चार साल पहले 26 वर्षीय चमेली सिदार के संपर्क में आया था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में वे पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। दोनों की कोई संतान नहीं थी। पुलिस की जांच के मुताबिक, 16 अप्रैल की रात दोनों के बीच भाजी की सब्जी बनाने को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी बढ़ने के बाद देवानंद ने कथित तौर पर चमेली का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद आरोपी ने मामले को छिपाने की कोशिश की। आरोप है कि उसने शव को घर के आंगन में जला दिया। शव जलने के बाद बचे हड्डियों के अवशेषों को एक गड्ढे में डालकर पत्थर के नीचे दबा दिया गया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए चमेली के घर से लापता होने की कहानी तैयार की।
18 अप्रैल को देवानंद चमेली के मायके मक्कापुर पहुंचा और वहां उसके बारे में जानकारी ली। परिवार ने बताया कि चमेली वहां नहीं आई थी। इसके बाद वह वापस लौट गया। फिर 28 अप्रैल को देवानंद कापू थाने पहुंचा और पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि चमेली 16 अप्रैल की रात करीब 8 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पूछताछ के दौरान उसके बयान में कई विरोधाभास सामने आए। मायके वालों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस का शक पति पर गहराने लगा।
जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने घटनास्थल से मिले संभावित अवशेषों को वैज्ञानिक जांच के लिए सुरक्षित किया। FSL अधिकारी की मौजूदगी में जली हुई हड्डियों के अवशेष बरामद किए गए और उन्हें DNA परीक्षण के लिए भेजा गया। DNA रिपोर्ट आने के बाद जांच में अहम खुलासा हुआ। हड्डियों के अवशेष चमेली सिदार के ही निकले। इससे यह स्पष्ट हुआ कि जिस महिला के बारे में पति ने उसके घर से चले जाने की बात कही थी, उसकी मौत हो चुकी थी और उसके अवशेष उसी घर के आसपास से मिले थे।
DNA रिपोर्ट और जांच में सामने आए अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर धर्माराम तिर्की के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने करीब तीन दिनों तक गांव के बाहर निगरानी रखी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/nepal-flash-flood-133-indians-missing-bihar-high-alert/
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…