दिल्ली/NCR

त्योहारों की भीड़ पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की पैनी नजर! आनंद विहार स्टेशन का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे, यात्रियों से की बातचीत

Railway Minister Ashwini Vaishnav: दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रविवार को त्योहारी सीजन की भीड़ के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अचानक पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर स्टेशन पर बढ़ती भीड़ और यात्री सुविधाओं की स्थिति देखने पहुंचे मंत्री ने साफ-सफाई, सुरक्षा और ट्रेनों की समयबद्धता की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों से सीधे बातचीत की और उनसे रेलवे सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर रेलवे की छवि धूमिल करने वाले फर्जी वीडियो बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अफवाह या गलत जानकारी फैलाना पड़ेगा भारी

अश्विनी वैष्णव ने कहा, त्योहारों में लाखों यात्री रेल सेवाओं का उपयोग करते हैं, ऐसे में अफवाह या गलत जानकारी फैलाना बहुत गैर जिम्मेदाराना कदम है। रेलवे ऐसे लोगों की पहचान कर रहा है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में भीड़ प्रबंधन के लिए बनाए गए नियंत्रण कक्ष, अतिरिक्त टिकट काउंटर और हेल्पडेस्क की जानकारी रेल मंत्री को दी।

त्योहारों के लिए चलीं 75 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

दूसरी ओर, देशभर के रेलवे स्टेशनों पर दिवाली और छठ पूजा को लेकर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। खासतौर पर गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर पिछले कुछ दिनों से अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिल रही है। यहां से लाखों प्रवासी कामगार अपने गृहनगर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड लौट रहे हैं। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लगभग 75 जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनें शुरू की हैं, जो कुल मिलाकर 2,400 से अधिक फेरों में चलेंगी। इनमें से 40 जोड़ी ट्रेनें केवल सूरत और उधना स्टेशन से चलाई जा रही हैं।

रेलवे ने बताया कि रविवार को छह नियमित ट्रेनों के अलावा 15 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया, जिनमें से छह अनारक्षित ट्रेनें थीं। शनिवार को सूरत और उधना से लगभग 22,800 यात्री रवाना हुए, जबकि रविवार दोपहर तक यह संख्या 20,000 के पार पहुंच गई। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), पुलिस और स्टाफ मिलकर भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हैं ताकि त्योहारों के बीच हर यात्री सुरक्षित और सुगमता से अपने घर पहुंच सके।

ये भी पढ़े – Dhanteras 2025 : धनतेरस पर सोना क्यों खरीदते हैं? जानें विधि, कथा और आज का खरीदारी मुहूर्त

Shagun Chaurasia

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

11 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

20 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

22 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

37 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

46 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

53 minutes ago