Breaking

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बारिश ने मचाई तबाही, जानें क्यों और कैसे फटता है बादल

Uttarkashi cloudburst : उत्तराखंड में कुदरत का कहर देखने को मिला है। धराली के बाद सुक्खी गांव में भी बादल फटा है। आपको बता दें कि धराली में बादल फटने का मंजर इतना भयानक था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ सेकंड में पूरा गांव सैलाब में बह गया। इस आपदा की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो दिल दहला देने वाली हैं, जिनमें इंसान और घर, पलक झपकते ही, मलबे के साथ बहते नजर आ रहे हैं। यह उत्तराखंड में हाल की सबसे बड़ी तबाही में से एक है।

100 से ज्यादा के फंसे होने की बात

जानकारी के लिए आपको बता दे कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में साल 2025 के मानसून की सबसे बड़ी बादल फटने की घटना सामने आई है जिसमें कई लोगों के लापता होने की खबर है। लगातार हो रही बरसात पहाड़ों पर आफत बनकर बरस रही है। उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, राजस्व, आर्मी आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। अचानक खीर गाड़ में मलबे के साथ आए पानी के कारण कस्बे में कई घरों को नुकसान की भी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोगों के लापता और 100 से ज्यादा के फंसे होने की बात सामने आ रही है।

क्यों फटता है बादल ?

बादल फटना एक गंभीर प्राकृतिक घटना है, जिसमें बहुत कम समय में एक जगह पर भारी बारिश होती है। यह खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में होता है, जहां हवा में नमी बहुत अधिक होती है। जब गर्म और नम हवा पहाड़ों से टकराती है, तो वह ऊपर उठती है और तेजी से ठंडी होकर भारी बादल बना लेती है। अगर ये बादल बहुत ज्यादा पानी इकट्ठा कर लेते हैं और जल्दी-जल्दी खाली नहीं हो पाते, तो एक समय ऐसा आता है जब बादल एक साथ ही भारी मात्रा में पानी छोड़ देते हैं। इसे ही “बादल फटना” कहते हैं। बादल फटने की वजह से अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। पानी के साथ मलबा, पत्थर और मिट्टी भी बहने लगते हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होता है। सड़कें टूट जाती हैं, घर बह जाते हैं और कई बार लोग मलबे में दब जाते हैं। उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में यह खतरा ज्यादा होता है क्योंकि वहां बारिश का बहाव नीचे की ओर बहुत तेज होता है। इसलिए ऐसे इलाकों में मौसम की जानकारी पर ध्यान देना और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

बादल फटने के प्रभाव :

1. बाढ़: बादल फटने से नदियों और जलधाराओं में अचानक बाढ़ आ जाती है, जिससे जान-माल की हानि होती है।
2. जान-माल की हानि: बादल फटने से जान-माल की हानि होती है, जैसे कि घरों और संपत्तियों का नुकसान।
3. यातायात और संचार: बादल फटने से यातायात और संचार व्यवस्था प्रभावित होती है, जिससे लोगों को परेशानी होती है।

बादल फटना एक प्राकृतिक आपदा है जिसके कारण जान-माल की हानि होती है। इसके प्रभावों को कम करने के लिए हमें मौसम परिवर्तन के प्रभावों को समझना और आपदा प्रबंधन की तैयारी करनी चाहिए।

देखिए वीडियो- Uttarkashi : उत्तराखंड के धराली गांव में फटा बादल, 60 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

51 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago