राजस्थान

Rajasthan News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म, धमकी से करता रहा आरोपी ब्लैकमेल

Rajasthan News : सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद महिला से दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोटा शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र का है।

इंस्टाग्राम के माध्यम से महिला से दोस्ती की

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मुशैद अहमद (21) निवासी झुंझुनूं, वर्तमान में जयपुर निवासी के रूप में हुई है। आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से महिला से दोस्ती की थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने के बाद वह महिला से मिलने के लिए कोटा आया, जहां उसने उससे दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया।

महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पीड़िता ने 22 सितंबर को गुमानपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि आरोपी मुशैद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार डराता और ब्लैकमेल करता रहा। वह कई बार रुपए और मोबाइल भी ऐंठ चुका था।

तेजस्विनी गौतम ने क्या कहा?

तेजस्विनी गौतम ने आगे कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और साइबर ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी का पता लगाया। मंगलवार रात को टीम ने जयपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े - जयपुर में हाईटेंशन लाइन से बस में लगी आग, 3 की मौत और 12 झुलसे

आरोपी से पूछताछ

प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता को लगातार धमकी देकर आर्थिक व शारीरिक शोषण कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धमकी देना और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट: कामेन्दु जोशी

Shweta Gupta

Recent Posts

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

5 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

11 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago