Bihar Election
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सियासी पारा चरम पर है। आज बुधवार का दिन बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है, क्योंकि NDA और महागठबंधन दोनों ही मोर्चों से बड़े-बड़े नेता मैदान में उतरने वाले हैं। पूरे दिन बिहार की सियासी फिजा नेताओं की ताबड़तोड़ सभाओं से सराबोर रहेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच अमित शाह की सभाओं में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आज तीन जिलों दरभंगा, छपरा और बाढ़ में बड़ी रैलियां करेंगे, जहां वे NDA के विकास एजेंडे को जनता के सामने रखेंगे।
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ आज सिवान के रघुनाथपुर, भोजपुर के शाहपुर और बक्सर में जनसभा करेंगे। हिंदुत्व और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर योगी की सभाएं खासा प्रभाव डाल सकती हैं। वहीं, झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पूर्णिया के धमदाहा और बनमनखी में जनता से सीधा संवाद करेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार के मंत्री जनक राम के साथ आज मुजफ्फरपुर और पटना साहिब में चुनावी सभा करेंगी। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कटोरिया, नाथनगर और आलमनगर में NDA प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त रैलियां करेंगे। उनका पहला कार्यक्रम 12:30 बजे मुजफ्फरपुर में और दूसरा 2:15 बजे दरभंगा में निर्धारित है। दोनों नेता बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर NDA पर निशाना साधेंगे।
इधर, बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी बेगूसराय, खगड़िया और भागलपुर में NDA प्रत्याशियों के पक्ष में रैलियां करेंगे। वहीं सांसद मनोज तिवारी जगदीशपुर, भोरे और काराकाट में मतदाताओं को साधने उतरेंगे। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी भी आज कल्याणपुर हरसिद्धि में जनसभा कर चुनावी माहौल को और गरमाने वाले हैं।
आज का दिन बिहार की राजनीति में सियासी महाभारत जैसा होगा जहां मंचों से वादों की बौछार होगी और फिर जनता तय करेगी कि सत्ता का ताज किसे पहनना है।
ये भी पढ़े – जयपुर में हाईटेंशन लाइन से बस में लगी आग, 3 की मौत और 12 झुलसे
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…