Rajnath Singh lashes out at Pakistan over Operation Sindoor
Parliament Monsoon Session : लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार का पक्ष रखते हुए रक्षा मंत्री Rajnath singh ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाकिस्तान की सेना और उसकी खुफिया एजेंसी ISI आतंकवाद को छद्म युद्ध के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर भारत को अस्थिर करने का सपना देखती हैं, लेकिन अब भारत चुप नहीं बैठेगा.
रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं लोकतंत्र के इस मंदिर में खड़ा होकर कह रहा हूं जो भारत को ‘थाउजैंड कट्स’ देने का सपना देख रहे हैं, उन्हें अब नींद से जाग जाना चाहिए. यह मोदी जी के नेतृत्व वाला नया भारत है, जो आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है.
राजनाथ सिंह ने भारत सरकार की नीति को दो टूक शब्दों में रखते हुए कहा कि भारत शांति की आशा में हाथ बढ़ा सकता है, लेकिन अगर कोई अशांति फैलाने की कोशिश करता है, तो भारत ऐसे हाथों को उखाड़ना भी जानता है. उन्होंने संस्कृत श्लोक शठे शाठ्यम समाचरेत् का हिंदी अर्थ बताते हुए कहा कि दुष्टों के साथ वही व्यवहार होना चाहिए जो वे समझते हैं. उन्होंने कहा हम शांति की भाषा भी जानते हैं और ज़रूरत पड़ने पर दुष्टों की भाषा में जवाब भी देना जानते हैं.
पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल आसिम मुनीर भारत के खिलाफ लंबे समय से जहर उगलते आए हैं. हाल ही में उन्होंने दो-राष्ट्र सिद्धांत का हवाला देते हुए कश्मीर को पाकिस्तान की गले की नस बताया और वहां सक्रिय आतंकी संगठनों के समर्थन को कश्मीरी जनता का वैध संघर्ष करार दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान जनरल मुनीर जैसे नेताओं के लिए एक तीखा जवाब माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें : संसद में गौरव गोगोई का सरकार पर हमला, कांग्रेस सांसद ने पूछा – देश को बताइए वो पांच आतंकी घुसे कैसे?
लोकसभा में पाकिस्तान की आलोचना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि दुश्मनी बराबरी वालों से होनी चाहिए. शेरों को मेंढकों से नहीं लड़ना चाहिए. हम शेर हैं और पाकिस्तान ताकत, आकार और प्रभाव में हमारे सामने कहीं नहीं ठहरता.
उन्होंने आगे कहा कि भगवान कृष्ण ने शिशुपाल की 100 गलतियां माफ की थीं,लेकिन फिर सुदर्शन चक्र चलाया. हमने संसद पर हमला और 26/11 जैसी घटनाएं झेली हैं. अब बहुत हो चुका है. भारत अब प्रतिक्रिया देता है लाहौर बस यात्रा की भाषा नहीं समझने वाला पाकिस्तान अब बालाकोट की भाषा समझता है. राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि भारत भगवान राम की शांति और भगवान कृष्ण की वीरता दोनों से प्रेरित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उसी राह पर अग्रसर है.
पाकिस्तान की थाउजैंड कट्स पॉलिसी एक सैन्य रणनीति है, जिसे 1971 के युद्ध में हार के बाद अपनाया गया. इसका उद्देश्य है भारत को सीधे युद्ध की बजाय आतंकवाद और छोटे-छोटे हमलों के ज़रिए लगातार कमजोर करना.
इस नीति के तहत पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर और भारत के अन्य शहरों में आतंकी हमलों को अंजाम देकर भारत की मानसिक, आर्थिक और सुरक्षा स्थिति को प्रभावित करने की कोशिश करता रहा है. इस नीति को Bleed India with a Thousand Cuts के नाम से भी जाना जाता है.
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…