पश्चिम बंगाल

“अपनी मातृभाषा को नहीं भूल सकते”, भाषा आंदोलन की शुरुआत कर बोलीं ममता बनर्जी

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाषा आंदोलन की शुरुआत कर दी है। राज्य के बोलपुर से इस आंदोलन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि हम अपनी मातृभाषा को कभी नहीं भूल सकते। साथ ही मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों में बंगाली प्रवासियों पर कथित हमलों के खिलाफ बोलपुर में विरोध मार्च भी शुरू किया।

‘भाषा के आधार पर नहीं चाहते विरोध’

उन्होंने कहा कि हम भाषा के आधार पर विरोध नहीं चाहते, लेकिन बांग्ला के नाम पर उत्पीड़न भी नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि आप सब कुछ भूल सकते हैं, लेकिन आपको अपनी अस्मिता, मातृभाषा, मातृभूमि नहीं भूलनी चाहिए।

बांग्ला भाषा को लेकर बढ़ रहा विवाद

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले साल ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले बांग्ला भाषा को लेकर विवाद बढ़ रहा है। इसमें एनसीआर के गुरुग्राम शहर में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर विवाद भी तेज हो गया है।

यह भी पढ़ें: “नंगा शब्द इतना भी गलत नहीं”, डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना का बड़ा बयान

तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि बंगाली भाषियों को खासतौर से बीजेपी शासित राज्यों में बांग्लादेशी करार दिया जा रहा है और उन्हें जबरन सीमा पार बांग्लादेश में वापस धकेला जा रहा है। दरअसल, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने 21 जुलाई को शहीद दिवस रैली के दौरान 28 जुलाई को प्रदेशव्यापी भाषा आंदोलन शुरू किए जाने की घोषणा की थी।

यह भी देखें: Operation Mahadev: जिंदा मिला एक आतंकी! सेना ने ठोके बाकी 3, Pahalgam हमले पर बड़ा Action | Top News

 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

18 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

54 minutes ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

1 hour ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

15 hours ago