Rakesh Handu Arrested: जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक्टिविस्ट राकेश हांडू को गिरफ्तार किया है। उसे हरियाणा के फरीदाबाद से हिरासत में लेकर जम्मू-कश्मीर लाया गया। पुलिस का दावा है कि मामले में उसके खिलाफ सबूत मिले हैं। राकेश हांडू पर आतंकवाद और साइबर अपराध से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
7 अगस्त से 1 सितंबर के बीच कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को तीन धमकी भरे पत्र मिले थे। इनमें कर्मचारियों के नाम, घर के पते और उनकी गाड़ियों के नंबर व रंग जैसी निजी जानकारियां दर्ज थीं। धमकियों के बाद प्रधानमंत्री के विशेष रोजगार पैकेज के तहत नियुक्त सैकड़ों कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को सुरक्षा के मद्देनजर करीब तीन सप्ताह तक काम पर न आने के लिए कहा गया था।
बारामूला का रहने वाला राकेश हांडू फिलहाल हरियाणा के फरीदाबाद में रहता है। वह कश्मीरी पंडितों से जुड़े मामलों में सक्रिय रहा है। 2008 के विधानसभा चुनाव में उसने श्रीनगर की हजरतबल सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। पुलिस ने 21 सितंबर को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी और हांडू को 26 सितंबर को बारामूला में पेश होने के लिए कहा था। सूत्रों के मुताबिक, बार-बार बुलाए जाने के बावजूद वह पेश नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: कश्मीर में मारा गया आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में किया ढेर
Keyword:
Tags: Rakesh Handu, Kashmiri Pandits, Jammu Kashmir News, Faridabad Arrest, Farooq Abdullah, Terrorism Case, Cyber Crime, Kashmiri Pandit Employees, Jammu Kashmir Police
IVY Bhojpuri Music Awards 2026: राजधानी पटना के बापू सभागार में सोमवार को ‘IVY भोजपुरी…
Israel Election 2026: इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को हो रहे संसदीय चुनाव प्रधानमंत्री बेंजामिन…
Gwalior Train Theft: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान…
ITBP Chief Statement: अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर आमना-सामना होने को लेकर दिए गए…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है।…
Punjab: पंजाब में नशे से जुड़ी मौतों के बीच मानसा जिले के भम्मे कलां गांव…