Others

क्या इस बार 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन? जानें सही तारीख, भद्रा काल और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha bandhan 2025 : रक्षाबंधन को लेकर हर साल की तरह इस बार भी तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है. कहीं दावा किया जा रहा है कि 8 अगस्त को तो कहीं 9 अगस्त को रक्षाबंधन मनाए जाने की बात कही जा रही है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस साल राखी कब बांधी जाए और शुभ मुहूर्त क्या होगा.

सावन पूर्णिमा को मानया जाता है रक्षाबंधन

पंचांग के अनुसार सावन पूर्णिमा तिथि इस बार 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी. चूंकि पूर्णिमा की तिथि का उदयकाल 9 अगस्त को होगा,इसलिए रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा.

भद्रा का नहीं पड़ेगा साया

राखी बांधने से पहले सबसे बड़ी चिंता होती है भद्रा काल की,लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं पड़ेगा. भद्रा काल 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त की रात 1:52 बजे तक रहेगा. यानी राखी बांधने का मुहूर्त भद्रा समाप्त होने के बाद ही शुरू होगा.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त को सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा. इस दौरान बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं. उन्हें इस बार कुल सात घंटे सैंतीस मिनट का समय मिलेगा.

कैसे मनाएं रक्षाबंधन?

रक्षाबंधन के दिन बहनें स्नान आदि के बाद पूजन की थाली तैयार करें. भाई के माथे पर तिलक और अक्षत लगाकर उसे राखी बांधें और मिठाई खिलाएं. इसके बाद भाई की आरती उतारी जाती है. परंपरा के अनुसार भाई अपनी बहन को उपहार देता है और उसकी रक्षा का संकल्प लेता है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago