उत्तर प्रदेश

नीले ड्रम में भरने की धमकी से सहमा पति, मंदिर में करवाई पत्नी और उसके प्रेमी की शादी

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को फोन कर नीले ड्रम में भरने की धमकी दी। पत्नी की धमकी से सहमे पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की मंदिर में शादी करा दी। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी कई बार उसे जान से मारने की धमकी दे चुकी है, जिससे वो डरा हुआ था। वहीं जैसे ही लोगों को इस मामले की जानकारी लगी तो चारों ओर चर्चा होने लगी।

15 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, मामला चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां रहने वाले एक युवक की शादी 15 साल पहले कुशीनगर की रहने वाली महिला से हुई थी। दोनों के चार बच्चे भी हैं। पीड़ित ने बताया कि वो काम के सिलसिले से कुछ महीनों से दूसरे राज्य में रह रहा था। जबकि उसकी पत्नी (UP News) बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी।

घर पर काम करने आया था युवक

इसी दौरान पड़ोस के गांव में रहने वाला एक युवक 2 साल पहले उसके घर पर काम करने के लिए आया। इस दौरान पीड़ित की पत्नी और पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक के बीच बातचीत शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

यह भी पढ़ें: “CID में तैनात एएसपी की परिचित कर रहे मदद”, नितेश के भाई प्रमोद का बड़ा आरोप

जब महिला के पति को इस बात की जानकारी हुई तो (UP News) उसने विरोध करते हुए पत्नी पर पाबंदियां बढ़ा दीं। लेकिन महिला और उसके प्रेमी के बीच दूरियां कम नहीं हुईं। वहीं कुछ दिन बाद जब महिला का पति घर लौटा तो उससे पहले ही, उसकी पत्नी बच्चों को छोडकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की पुलिस में शिकायत की।

यह भी देखें: PM Modi Varanasi: मोदी ने दी वाराणसी को सौगात, साथ ही दुश्मनों को सुनाया राष्ट्रहित का पाठ | Top

 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

9 minutes ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

3 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

3 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

3 hours ago