IndiGo bans a passenger who slapped a co-passenger in flight, know the whole matter
IndiGo bans a passenger : शुक्रवार को मुंबई-कोलकाता इंडिगो की एक उड़ान में एक सह-यात्री को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को एयरलाइन ने उड़ान से निलंबित कर दिया है. आरोपी व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने सह-यात्री,असम के कछार निवासी एक व्यक्ति को थप्पड़ मारा था.जिसे उड़ान में कथित तौर पर घबराहट का दौरा पड़ रहा था.
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर मचा हंगामे के एक दिन बाद इंडिगो ने एक बयान जारी कर आरोपी यात्री को एयरलाइन की उड़ान से निलंबित करने की घोषणा की. एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि उड़ानों में इस तरह के अभद्र व्यवहार को हतोत्साहित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप, नियामक प्रावधानों के अनुसार, उस व्यक्ति को इंडिगो की किसी भी उड़ान से निलंबित कर दिया गया है.
एयरलाइन ने कहा कि वह अपने चालक दल और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है, तथा विमान में सवार सभी लोगों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और आरामदायक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. बताया जा रहा है कि यात्री ने बिना किसी उकसावे के एक अन्य यात्री को थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति की पहचान हुसैन अहमद मजूमदार के रूप में हुई है.
घटना के तुरंत बाद उनके साथ हुई मारपीट का एक वीडियो वायरल हो गया. इसमें दिखाया गया है कि जब आरोपी यात्री ने मजूमदार को थप्पड़ मारा, तो फ्लाइट अटेंडेंट उन्हें उनकी सीट तक ले जा रहे थे.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…