उत्तर प्रदेश

“CID में तैनात एएसपी की परिचित कर रहे मदद”, नितेश के भाई प्रमोद का बड़ा आरोप

UP Crime: लखनऊ में सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की 38 वर्षीय पत्नी नितेश सिंह के सुसाइड मामले में गुरुवार को एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में नितेश ऑटिज्म से पीड़ित 12 वर्ष के बेटे अनिकेत पर पति से अनबन का गुस्सा निकालते दिख रही हैं। यह वीडियो घर में लगे सीसीटीवी का बताया जा रहा है। इसके बाद अब नितेश के भाई प्रमोद ने मृतका के पति के परिचितों द्वारा उसकी मदद करने का आरोप लगाया है।

तकिए से बेटे का मुंह दबाती हैं नितेश

दरअसल, 54 सेकंड का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें अनिकेत बेड पर लेटा है, जबकि नितेश का डेढ़ साल का बेटा फर्श पर टहल रहा है। जिसके बाद नितेश बेड पर जाकर बैठती हैं और पहले तकिये से चार सेकंड तक बेटे का मुंह दबाती हैं। उसके बाद 13 सेकंड तक बेटे का गला दबाए रहती हैं। बेटे के छटपटाने पर उसे छोड़ देती हैं और फिर उसके पास गुमसुम बैठी दिख रही हैं।

फिरोजाबाद के जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं नितेश के भाई

वहीं, मामले पर नितेश के भाई फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि बुधवार को प्रशासन से (UP Crime) उन्होंने शव देने की मांग की थी। लिखा-पढ़ी के बाद वह बहन का शव लेकर फिरोजाबाद गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया और डेढ़ वर्ष के बेटे ने नितेश को मुखाग्नि दी। फिरोजाबाद के नगला करन सिंह निवासी नितेश के पिता राकेश बाबू टूंडला विधानसभा सीट से 2007 से 2017 तक बसपा के विधायक थे।

ड्यूटी पर जाने वाले थे नितेश के पति

डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि ASP मुकेश दो दिन के लिए गुरुवार को (UP Crime) वाराणसी ड्यूटी के लिए जाने वाले थे, इसलिए नितेश के पिता को अपने घर बुलाया था, लेकिन बुधवार को जब घर पहुंचे तो बेटी मृत मिलीं।

यह भी पढ़ें: बलात्कार मामले में प्रज्वल रेवन्ना को आजीवन कारावास की सजा, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

प्रमोद का कहना है कि वह एएसपी के खिलाफ साक्ष्य जुटा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से दो-चार दिन का समय भी मांगा है। साक्ष्य एकत्र करने के बाद वह महानगर थाने में एएसपी के खिलाफ तहरीर देंगे। आरोप है कि सीआईडी में तैनात एएसपी की उनके कई परिचित अधिकारी मदद कर रहे हैं। इस संबंध में प्रमोद ने पुलिस अधिकारियों और शासन में शिकायत करने की बात भी कही है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र का कहना है कि परिजन शव लेकर चले गए। नितेश के बच्चे भी मायके वालों के साथ हैं। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।

यह भी देखें: Bihar SIR Draft Voter List: बिहार में SIR ड्राफ्ट से मचा सियासी तूफान, चुनावी माहौल गर्माया |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago