Raksha Bandhan Free Bus Service
Raksha Bandhan Free Bus Service : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाइयों के घर जाने वाली बहनों के लिए विशेष सुविधा दी है। आठ अगस्त की मध्य रात्रि से लेकर 10 अगस्त की मध्य रात्रि तक रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
बता दें कि इस बार महिला यात्री के साथ एक सहवर्ती सदस्य भी मुफ्त यात्रा कर सकेगा। सहवर्ती में महिला यात्री के पति, बेटा, पिता या भाई शामिल हो सकते हैं। इस बार की घोषणा में महिलाओं के साथ एक सहयात्री के टिकट माफ करने का प्रावधान भी चर्चा में है। कई मामलों में महिलाएं छोटे बच्चों या वृद्ध परिजनों के साथ यात्रा करती हैं, जिनका किराया पहले अलग से देना पड़ता था।
दरअसल, यह पहल 2017 में शुरू हुई थी, जब रक्षाबंधन पर बहनों को आर्थिक बोझ से मुक्त रखते हुए अपने घर या भाइयों के पास पहुंचने का अवसर देने के लिए सरकार ने रोडवे में मुफ्त सफर का ऐलान किया था।
सरकार की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक आठ साल में इस योजना के तहत 1.23 करोड़ से अधिक महिलाएं लाभ ले चुकी हैं। इस दौरान परिवहन निगम ने टिकटों के रूप में 101 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च खुद वहन ने किया।
इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा ग्रामीण इलाकों और छोटे कस्बों में रहने वाली महिलाओं को मिलता है, जहां से बड़े शहरों तक की यात्रा का किराया कई बार उनकी सामर्थ्य से अधिक होता है। मुफ्त बस सेवा के कारण वे न सिर्फ भाइयों के पास राखी बांधने जा सकती हैंबल्कि त्योहार के दिन बिना आर्थिक चिंता के वापसी भी कर पाती हैं।
समय सीमा
ये भी पढ़े : रक्षाबंधन 2025 : शुभ मुहुर्त पर बांधे राखी, इस मंत्र के साथ भाई की लंबी उम्र की करें कामना
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…