Masters In UK By UP Govt
Maters In UK By UP Govt: यूपी सरकार और UK की FCDO मिलकर पांच होनहार छात्रों को प्रतिवर्ष UK में एक वर्षीय मास्टर्स कोर्स के लिए छात्रवृत्ति देगी, 2025-26 से शुरू होकर यह योजना तीन वर्षों तक चलेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूके के FCDO (Foreign, Commonwealth and Development Office) के साथ मिलकर एक नए छात्रवृत्ति कार्यक्रम को मंजूरी दी है। इसे ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी–Chevening उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना’ कहा गया है।
इस योजना के तहत हर साल पांच प्रतिभाशाली उत्तर प्रदेश के छात्रों को यूके की किसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में एक वर्षीय मास्टर्स कोर्स के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी। इसमें सबसे अच्छे शिक्षण संस्थान शामिल होंगे जैसे ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज, LSE आदि।
यूपी सरकार प्रत्येक छात्र पर लगभग £19,800 (करीब ₹23 लाख) खर्च करेगी, जबकि बाकी खर्च (लगभग £38,000–£42,000) FCDO वहन करेगा। छात्रवृत्ति में शिक्षण शुल्क, शोध व परीक्षा शुल्क, रहने का मासिक भत्ता और एक राउंड-ट्रिप (economy class) विमान टिकट शामिल है।
यह योजना शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से शुरू होकर तीन साल तक चलेगी—2025-26, 2026-27 और 2027-28 तक। आगे 2028-29 में जारी रखने के लिए मार्च 2028 तक नवीनीकरण आवश्यक होगा। चयन प्रक्रिया MoU के अनुसार पारदर्शी रूप से होगी।
इस योजना का उद्देश्य यूपी के युवाओं को वैश्विक स्तर पर अवसर देना और शिक्षा में नया दृष्टिकोण अपनाना है। इसके माध्यम से छात्रों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का मार्ग मिलेगा। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शिक्षा और युवा सशक्तिकरण की नीति का एक अहम हिस्सा है। अटल बिहारी वाजपेयी चेवनिंग छात्रवृत्ति न केवल छात्रों के करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी, बल्कि भारत-यूके के बीच शिक्षा और संस्कृति के सेतु को और मजबूत करेगी।
यह भी पढ़ें: “ब्यूरोक्रेसी को तो काम रोकने का बहाना…”, सीएम रेखा गुप्ता के आदेश पर भड़के AAP विधायक
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…