Others

खराब मौसम के चलते रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस हुई क्रैश; 7 लोगों की मौत, टेकऑफ के 20 मिनट बाद ही टूटा था संपर्क

Air Ambulance Crashes: झारखंड के चतरा जिले में सोमवार की देर शाम को एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई। हादसे में 7 लोगों के मौत की सूचना है। मारे गए लोगों में एक झूलसा हुआ मरीज भी है। इस क्रैश की वजह खराब मौसम बताई जा रही है।

रांची टू दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस

रिपोर्ट के मुताबिक,7 लोगों से सवार यह एयर एंबुलेंस रांची से दिल्ली जा रहा था। एयरक्राफ्ट ने शाम 7:10 पर रांची से उड़ान भरी थी। इसने टेकऑफ के साथ ही कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया जो 20 मिनट तक था और फिर रडार कनेक्शन टूट गया। जिसके बाद साढ़े सात बजे एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। बताया जा रहा है की पायलट ने रुट डायवर्जन की अनुमति मांगी थी।

एयरक्राफ्ट में ये लोग थे सवार

एयरक्राफ्ट में कुल 7 लोग सवार थे। संजय नामक मरीज के बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे। हादसे में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह ( को-पायलट), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: झारखंड में 48 शहरों के 1042 वार्डों में नगर निकाय चुनाव को लेकर वोटिंग जारी, 27 फरवरी को आएगा परिणाम

Anamika Anand

Recent Posts

आंध्र प्रदेश के गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने का मामला, इंचार्ज बोलीं- बाहरी नहीं, छात्राओं की शरारत

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…

21 minutes ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

36 minutes ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

1 hour ago

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…

2 hours ago

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

3 hours ago