Rashmika Vijay Wedding
Rashmika Vijay Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित कलाकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में दोनों के प्री-वेडिंग समारोहों की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि बेहद निजी अंदाज में आयोजित हो रही इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों सितारे 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करेंगे। खास बात यह है कि शादी एक ही दिन में दो अलग-अलग परंपराओं के अनुसार संपन्न होगी। सुबह के समय विजय के परिवार की तेलुगु रीति-रिवाजों से विवाह होगा, जबकि शाम को रश्मिका की कोडावा परंपरा के अनुसार रस्में निभाई जाएंगी। समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया है और फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों को आमंत्रित नहीं किया गया है। अपनी नई पारी को कपल ने फैंस द्वारा दिए गए नाम ‘विरोश’ को समर्पित किया है।
इस खास अवसर पर निर्देशक थारुन भास्कर भी नजर आए, जिन्होंने विजय के साथ पेल्ली चोपुलु में काम किया था। अभिनेत्री ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा भी समारोह में शामिल हुईं। इसके अलावा आशिका रंगनाथ और निर्देशक-अभिनेता राहुल रवींद्रन भी उदयपुर पहुंचे। शादी में दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही मौजूद रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार, विवाह समारोह में दोनों परिवारों की सांस्कृतिक विरासत को महत्व दिया जाएगा। तेलुगु और कोडावा दोनों ही रीति-रिवाजों के तहत विशेष अनुष्ठान आयोजित होंगे। शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद स्थित ताज कृष्णा में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें फिल्म जगत, राजनीति और अन्य क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
बता दें कि रश्मिका और विजय की नजदीकियां फिल्मी पर्दे से शुरू हुई थीं। दोनों ने साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में काम किया, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गईं, हालांकि लंबे समय तक उन्होंने खुद को अच्छा दोस्त ही बताया। अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में करीबी लोगों की मौजूदगी में सगाई कर उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया।
शादी से पहले दोनों परिवारों ने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में जमकर मस्ती की, यहां तक कि एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी खेला गया। भले ही शादी निजी रखी गई हो, लेकिन 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा में होने वाला ग्रैंड रिसेप्शन सितारों से सजा रहने की उम्मीद है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई बड़े नाम इस जश्न में शामिल हो सकते हैं।
फिलहाल, कपल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर अपने प्रशंसकों का आभार जताया है और अपनी इस नई शुरुआत को ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ नाम दिया है।
ये भी पढ़ें: Rashmika Vijay Wedding: उदयपुर पहुंचे रश्मिका-विजय, मैचिंग आउटफिट में दिखा स्टार कपल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…