Red Fort Blast
Red Fort Blast: दिल्ली लाल किला बम बलास्ट को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए गुजरात के मोती भाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल के कार्यक्रम बच्चों और अन्य लोगों को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली कार विस्फोट के दोषियों को मिलने वाली सजा दुनिया को ये संदेश देगी कि भविष्य में कोई हमारे देश में फिर से ऐसा हमला करने के बारे में सोच भी न सके।
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में 10 नवंबर की शाम को लाल किले के पास शाम एक आई20 कार में विस्फोट हुआ था। जिसकी वजह से करीब 16 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे। धमाका इतना तेज था कि कई वाहन मौके पर ही क्षतिग्रस्त हो गए साथ ही घटनास्थल क्षत-विक्षत शव और बिखरा हुआ मलबा पड़ा था।
वहीं घटन की सूचना मिलते ही अमित शाह ने घटनास्थल पर पहुंचे साथ ही उन्होंने अगले दिन यान की 11 नवंबर को दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की दो बार समीक्षा की।
वहीं सूत्रों ने बताया कि पहली बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते शामिल हुए। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात भी ऑनलाइन शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: “चार लाख मिठाइयां, 56 भोग और डेढ़ लाख मेहमानों का भोज! मतगणना से पहले अनंत सिंह के घर जश्न की बड़ी तैयारी”
गृह मंत्री ने कहा है कि शीर्ष जांच एजेंसियां विस्फोट की जांच कर रही हैं और वे घटना की तह तक जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि 10 नवंबर की शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में धमाका हुआ था। इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए. धमाके की चपेट में आने कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…