बिहार

Bihar Chunav : एग्जिट पोल को आरजेडी ने बताया ‘साजिश’ मतगणना में गड़बड़ी पर दी चेतावनी

Bihar Chunav : बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में बस कुछ ही समय रह गया है। लेकिन चुनाव को लेकर सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। लेकिन उससे पहले आ रहे है Exit Poll ने सभी का दिमाग घूमा कर रख दिया है।

Exit Poll में NDA को भारी बढ़त

कई Exit Poll में NDA को भारी बढ़त दिखाई जा रही है, और कई में महागठबंधन आगे चल रहा है बस इन्हीं चीजों के चलते सभी नेता और उनके पार्टी के कार्यकर्ता अपनी-अपनी जीत का गुणा-भाग लगा रहे हैं।

हाल ही में आए एग्जिट पोल को लेकर आरजेडी के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता की।  इस प्रेसवार्ता  में उन्होंने NDA  पर गंभीर आरोप लगाए साथ ही उन्हें चेतावनी दी। सुनील कुमार सिंह एग्जिट पोल के परिणामों पर सवाल उठाते हुए इसे चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप और साजिश करार दिया।

एग्जिट पोल पर सुनील कुमार ने उठाए सवाल

सुनील कुमार सिंह ने कहा कि 11 नवंबर को मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू हो गए। उन्होंने इसे असामान्य बताया और कहा, ऐसा लग रहा है जैसे एक ही बस से सभी उतरकर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने लगे हैं। उनका यह भी कहना था कि जबकि मतदाता मतदान केंद्रों पर कतार में लगे हुए थे, उसी समय एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे, जो मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के बजाय भ्रमित कर सकते हैं।

वोटिंग के बाद के आंकड़ों पर उठाई आपत्ति

आरजेडी नेता ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में करीब 4 करोड़ 98 लाख वोट डाले गए, लेकिन एग्जिट पोल में आरजेडी को मिलने वाली सीटें मात्र 50 के आसपास दिखाई जा रही हैं। उन्होंने इसे असंगत और चिंताजनक बताया। उनका कहना था, बिहार के लोग अचंभित हैं कि जिस गठबंधन को इतना समर्थन मिला, उसके बावजूद एग्जिट पोल में एनडीए की जीत दिखाई जा रही है।

तेजस्वी यादव के विजन पर दिया जोर

सुनील कुमार सिंह ने पार्टी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के विजन और घोषणाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हर पंचायत और हर बूथ पर तेजस्वी यादव के कार्यक्रम और घोषणाएं साफ दिखाई दे रही थीं। उन्होंने एग्जिट पोल के आंकड़ों को वास्तविक मतदाता भावना से अलग बताया और इसे एक तरह की साजिश करार दिया।

अधिकारियों को लेकर दी चेतावनी

आरजेडी नेता ने मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी भी गड़बड़ी की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारी सतर्क रहें और किसी भी तरह का पक्षपात या गड़बड़ी न होने पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर चुनाव प्रक्रिया में कोई अनुचित कार्य हुआ तो इसके परिणामस्वरूप उम्मीदवार या अधिकारी को बाहर निकालना पड़ सकता है।

ये भी पढ़े: “चार लाख मिठाइयां, 56 भोग और डेढ़ लाख मेहमानों का भोज! मतगणना से पहले अनंत सिंह के घर जश्न की बड़ी तैयारी”

सुनील कुमार सिंह ने जोर देकर कहा, हाथ जोड़कर विनती है कि गलत मतगणना न हो, नहीं तो बिहार में ऐसा दृश्य सामने आएगा जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने चेताया कि बिहार को नेपाल या बंग्लादेश जैसी स्थिति में नहीं बदला जा सकता।

Sapna Yadav

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

5 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

7 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

23 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

56 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

59 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago