UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। महज़ 4 साल की मासूम ज़ारा की मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस मासूम की मौत किसी हादसे से नहीं, बल्कि उसकी सौतेली मां की बेरहमी से हुई है।
यह खौफनाक घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी की है। गुरुवार की शाम मोहल्ले में अचानक चीख-पुकार मच गई, जब लोगों ने ज़ारा को बेहोश हालत में देखा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले तो मामला संदिग्ध मौत का लगा, लेकिन जब पुलिस ने पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की, तो परत दर परत एक दिल दहला देने वाली सच्चाई सामने आई।
पुलिस की जांच में पता चला कि ज़ारा की सौतेली मां ने ही उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वजह बेहद मामूली थी, बच्ची से कोई छोटी सी गलती हो गई थी। लेकिन सौतेली मां ने गुस्से में आकर मासूम पर टूट पड़ी और तब तक पीटती रही जब तक ज़ारा की सांसें थम नहीं गईं।
जानकारी के मुताबिक, ज़ारा के पिता इस्लाम ने कुछ महीने पहले दूसरी शादी की थी। तब से ही नई मां को बच्ची से नफरत थी। वह अक्सर उसे मारती-डांटती और भूखा रखती थी। पड़ोसी कई बार इस बात के गवाह बने, लेकिन किसी ने अंदेशा नहीं लगाया था कि बात यहां तक पहुंच जाएगी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। ज़ारा के शव को **पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह वारदात न केवल अमरोहा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को झकझोर रही है। मोहल्ले में मातम पसरा है और हर कोई यही सवाल पूछ रहा है, क्या एक मासूम की गलती इतनी बड़ी थी कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा?
ये भी पढ़ें: “चार लाख मिठाइयां, 56 भोग और डेढ़ लाख मेहमानों का भोज! मतगणना से पहले अनंत सिंह के घर जश्न की बड़ी तैयारी”
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…