दिल्ली/NCR

पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए राहत या चिंता? जानें सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश

Supreme Court Action: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि BS-IV और BS-VI मानक वाली गाड़ियों को इस नियम से राहत मिलेगी और उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, BS-III और उससे पुराने इंजन वाली गाड़ियों के लिए अब दिल्ली में सख्त कदम उठाने की इजाजत दी गई है।

क्या है नया आदेश

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की याचिका पर यह आदेश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि सिर्फ वही वाहन जो BS-IV या BS-VI हैं, अगर उनकी उम्र 15 साल से अधिक है, तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।

आकड़े आए सामने

CAQM ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि दिल्ली-एनसीआर में सड़क पर चलने वाले 2.88 करोड़ वाहनों में से लगभग 37% BS-III या उससे पुराने इंजन पर हैं। पुराने इंजन वाले वाहन नए वाहनों की तुलना में 2.5 से 31 गुना अधिक पार्टिकुलेट मैटर, 6.25 से 12 गुना अधिक नाइट्रोजन ऑक्साइड और 1.28 से 5.4 गुना अधिक कार्बन मोनोऑक्साइड छोड़ते हैं।

पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बेहद जरुरी

दिल्ली सरकार ने कहा कि फिलहाल BS-VI से नीचे की गाड़ियां राजधानी में नहीं आ सकतीं और बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के ही फ्यूल उपलब्ध होगा। BS-IV डीजल वाहन दिल्ली में चल सकते हैं, लेकिन BS-III और उससे पुराने वाहन अब नियम के दायरे में आएंगे। इस फैसले से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है, जबकि पुरानी गाड़ियों के मालिकों को BS-IV और BS-VI वाहनों के लिए राहत मिली है।

ये भी पढ़े: लखनऊ T20I रद्द, BCCI के नियमों के अनुसार फैंस को मिली राहत की खबर, जाने कब है अगला मैच

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

14 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

15 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

16 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

16 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

16 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

17 hours ago