देश

RBI MPC Repo Rate : रेपो रेट को अपरिवर्तित रखा, लेकिन RBI ने बढ़ाया GDP ग्रोथ रेट का अनुमान

RBI MPC Repo Rate : भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज, बुधवार, 1 अक्टूबर, 2025 को अपनी मौद्रिक नीति की घोषणा की। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​की अध्यक्षता में वित्त वर्ष 26 के लिए मौद्रिक नीति समिति (MPC) की चौथी द्विमासिक बैठक 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित की गई, जिसका समापन आज रेपो दर के निर्णय की घोषणा के साथ हुआ।

घोषणा में RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। अगस्त के बाद अब अक्टूबर में भी रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत रखा गया है। इससे पहले रेपो रेट में इस साल कटौती करते हुए 100 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती की गई थी। हालांकि, आरबीआई ने जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत बने रहने का अनुमान लगाया है।

बता दें कि इस साल ऐसा दूसरी बार है जब रेपो रेट को यथावत रखा गया है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से जरूरी सामानों के ऊपर अतिरिक्त टैरिफ की दरें लागू करने के बाद आरबीआई मौद्रिक समिति की यह काफी महत्वपूर्ण बैठक थी। बाजार के जानकार को हालांकि इस बात की पहले से ही उम्मीद कर रहे थे कि मजबूती जीडीपी की रफ्तार और नियंत्रण में महंगाई की वजह से आरबीआई दूसरी बार रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव न करने का फैसला ले सकता है।

 

Kajal Sharma

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

10 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

27 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago