Breaking

ऋषिकेश में ‘जग्गा गैंग’ पर गैंगस्टर एक्ट, गैंग लीडर समेत 3 गिरफ्तार; चौथे की तलाश

Rishikesh: ऋषिकेश पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कथित जग्गा गैंग पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा, प्रणव उर्फ राघव बत्रा और दीपेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नामजद आरोपी रवि गुप्ता की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस का आरोप है कि गिरोह जमीन और पारिवारिक विवादों में दखल देकर लोगों पर दबाव बनाता था। मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग के आरोप भी हैं। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने और घरों में घुसकर मारपीट के मामले भी सामने आए हैं।

2016 से दर्ज हैं 11 मुकदमे

पुलिस के अनुसार, जग्गा और उसके साथियों के खिलाफ 2016 से 2026 के बीच 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कथित गतिविधियों से स्थानीय लोगों में भय था और वे शिकायत करने से भी डरते थे। SSP देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई शुरू की। सक्षम न्यायालय की मंजूरी के बाद कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा संख्या 405/2026 दर्ज किया गया।

घर से मिला ‘KING OF उत्तराखण्ड’ बोर्ड

जगजीत की निशानदेही पर उसके घर से ‘KING OF उत्तराखण्ड’ लिखा बोर्ड बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि इसका इस्तेमाल दबदबा और भय कायम करने के लिए किया जाता था। पुलिस पुराने मामलों और गिरोह की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। वहीं, सवाल यह भी उठ रहा है कि 2016 से मुकदमे दर्ज होने और सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो पोस्ट करने के बावजूद गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई में इतनी देर क्यों हुई। पुलिस अब इस पहलू पर भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: 4000 युवाओं ने एक साथ बजाया ढोल-ताशा, 585 ध्वजवाहकों के साथ नागपुर ने रचा विश्व रिकॉर्ड

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago