Breaking

ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, शंटिंग के दौरान हुआ हादसा; खाली ट्रेन होने से बड़ा नुकसान टला

Rishikesh Train Derailment Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए, जिनमें से एक बोगी पलटकर ट्रैक से करीब 20 फीट बाहर लटक गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय ट्रेन खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद रेलवे ने जांच शुरू कर दी है और देर रात तक मरम्मत कार्य जारी रहा।

रूटीन मेंटेनेंस के दौरान फेल हुआ था ब्रेक

शुरुआती जांच में सामने आया है कि रूटीन मेंटेनेंस के दौरान ट्रेन के ब्रेक फेल हो गए थे, जिससे यह हादसा हुआ। पूरी ट्रेन के संचालन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और आरोप है कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ढाई घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि ट्रेन आज सुबह करीब 6 बजे रवाना होने वाली थी, जबकि हादसा कल रात लगभग 9:23 बजे स्टेशन यार्ड में ट्रैक बदलते समय हुआ। उस समय ट्रेन में केवल लोको पायलट मौजूद था। हादसे के बाद पटरियों पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे GRP जवानों ने हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसा सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

जानकारी के अनुसार, मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं और क्षतिग्रस्त बोगियों को ट्रैक से हटाने का काम तेजी से जारी है। हादसे की यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी जांच की जा रही है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का ट्रेनों के संचालन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है और यातायात सामान्य रूप से जारी है।

Sunil Gupta

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

4 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

23 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

42 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago