Road Accident
Road Accident : ग़ाज़ियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ALT रोड स्थित फॉर्चून होटल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने मानसिक रूप से कमजोर युवक को बेरहमी से कुचल दिया।
यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कैसे कार चालक ने सड़क पर चल रहे युवक को रौंद दिया और बिना रुके घटनास्थल से फरार हो गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति पिछले कई दिनों से राज नगर इलाके में भटकता हुआ देखा जा रहा था और अक्सर सड़कों पर ही सो जाया करता था। माना जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है और कार को भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेज दी है और सोशल मीडिया के ज़रिए भी पहचान की कोशिशें जारी हैं। स्थानीय लोगों से भी सहयोग मांगा गया है ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके। 4 दिन पहले भी एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला था जिसमें एक ट्रैफिक पुलिस सिपाही की जान चली गई थी ।
ये भी पढ़े : बादल फटने के कारण जम्मू के डोडा मे तबाही, 3 की मौत, सीएम ने कहा – ‘हालात गंभीर’
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…