दिल्ली/NCR

गाजियाबाद में बिश्नोई से 38 लाख की लूट : पुलिस ने पर्दाफाश कर 6 शातिर लुटेरों को दबोचा

Ghaziabad News : गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना (Ghaziabad Police) क्षेत्र में हुई 38 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का गाजियाबाद थाना इंदिरापुरम पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर शानदार तरीके से खुलासा किया है। इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन में पुलिस ने छह खूंखार लुटेरों को धर दबोचा, जिसमें मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली भी लगी। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने पूरे एनसीआर में हड़कंप मचा दिया है।

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, 14 जुलाई की रात को ग्रोसरी दुकान चलाने वाले प्रवेश बिश्नोई के साथ तीन बदमाशों ने इस सनसनीखेज लूट को अंजाम दिया था। लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने बिना वक्त गंवाए तुरंत मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। 16-17 जुलाई की रात वसुंधरा टी-प्वाइंट के पास रेलवे लाइन अंडरपास पर हुई नाटकीय मुठभेड़ में पुलिस ने तीन लुटेरों को दबोच लिया। इस दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिनसे 5 लाख रुपये बरामद किए गए। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपने आठ अन्य साथियों के साथ मिलकर इस लूट की साजिश रचने का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन और लुटेरों को गिरफ्तार कर 18 लाख रुपये बरामद किए।

दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज

कुल 23 लाख रुपये, दो अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली। बाकी चार फरार लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीमें दिन-रात छापेमारी कर रही हैं। इस लूट की स्क्रिप्ट बेहद फिल्मी अंदाज में लिखी गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में नीतीश और मुकुल, जो पहले प्रवेश बिश्नोई की ग्रोसरी दुकान पर काम करते थे, ने अपने मालिक की रेकी की। उन्हें पता था कि प्रवेश अक्सर स्कूटी से भारी मात्रा में नकदी लाते हैं। इस जानकारी को इन दोनों ने अपने आठ साथियों के साथ साझा किया और लूट की पूरी साजिश रची। इन बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी चौंकाने वाला है, जिनके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं गाजियाबाद पुलिस और स्वाट टीम की इस शानदार कार्रवाई की जितनी तारीफ की जाए, कम है।

23 लाख रुपये बरामद

एडिशनल कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में पुलिस ने न सिर्फ इस सनसनीखेज लूट का खुलासा किया, बल्कि अपनी जान जोखिम में डालकर बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। उनकी त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ और बहादुरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गाजियाबाद पुलिस अपराधियों के लिए काल है। एडिशनल कमिश्नर ने कहा हमारी टीम ने दिन-रात मेहनत कर इस लूट की वारदात को सुलझाया है। छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, और 23 लाख रुपये बरामद हो चुके हैं पुलिस टीम को इस खुलासे पर पुरस्कार राशि दी जाएगी। बाकी फरार बदमाशों की तलाश जारी है। गाजियाबाद पुलिस अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शेगी नहीं। “गाजियाबाद पुलिस की इस जोरदार कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा जगाया है। अब सवाल यह है कि क्या बाकी फरार बदमाश भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे?

ऋषभ भारद्वाज संवाददाता गाजियाबाद

ये भी पढ़े- गाजियाबाद में नॉनवेज रेस्टोरेंट्स होंगे बंद! सावन में हिंदू रक्षा दल ने की सरकार से मांग

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago