Breaking

“मई-जून में किसानों को काम नहीं रहता तो…”, बिहार में बढ़ते क्राइम पर एडीजी के बयान से बवाल

ADG on Crime: पटना के पारस अस्पताल में इलाज करवा रहे गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब एडीजी कुंदन कृष्णन ने एक हैरान करने वाला बयान देते हुए अपराध को किसानों से जोड़ दिया। राज्य में बढ़ते क्राइम ग्राफ पर उनका कहना है कि अप्रैल, मई, जून में किसानों के पास काम नहीं होता, ऐसे में ज्यादा मर्डर होते हैं। वहीं,एडीजी के बयान से राज्य का माहौल गरमा गया है।

मई और जून में ज्यादा होती हैं हत्याएं

दरअसल, एडीजी कुंदन कृष्णन हाल ही में हुई हत्याओं को लेकर बोल रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि वर्षों से मई और जून में हत्याएं ज्यादा होती आई हैं। अप्रैल, मई और जून में जब तक बरसात नहीं होती है तब तक यह सिलसिला जारी रहता है, क्योंकि ज्यादातर किसानों को कोई काम नहीं रहता। उनका कहना था कि बरसात होने के बाद कृषक समाज के लोग व्यस्त हो जाते हैं तो घटनाएं भी कम हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी साल में हो रही हत्या की घटनाएं ज्यादा चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी, पटना के पारस अस्पताल में घुसकर शख्स की हत्या

एडीजी (ADG on Crime) ने कहा कि युवा पीढ़ी पैसों के लिए सुपारी किलिंग में फंस रही है। ऐसे में उन पर काबू करने के लिए नए सेल का गठन किया गया है। यह सेल सभी जिलों से कॉन्ट्रैक्ट किलर की इन्फॉर्मेशन इकट्ठा कर रहा है। इसका डाटाबेस बनाकर कॉन्ट्रैक्ट लेकर किलिंग करने वालों से निपटा जाएगा। साथ ही सुपारी सेल में किलर का फोटो,नाम,पता समेत तमाम जानकारी इकट्ठा करके रखी जाएगी और उनपर गहराई से काम किया जाएगा।

यह भी देखें: Paras Hospital Firing: पटना के अस्पताल में सनसनी, इलाज के दौरान कैदी की मौत | Bihar Crime | Top News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

22 minutes ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

52 minutes ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

1 hour ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

14 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

15 hours ago