Russia Fuel Shortage: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को स्वीकार किया कि यूक्रेन युद्ध के बीच देश ईंधन संकट का सामना कर रहा है। ईंधन आपूर्ति और वितरण पर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन हमलों से तेल प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा है, जिससे पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता प्रभावित हुई है। उन्होंने इन हमलों को "आतंकी हमले" बताते हुए इनके प्रभाव को न्यूनतम करने पर जोर दिया।
पुतिन ने कहा कि देश में मोटर चालकों और कारोबारियों को अब भी परेशानी हो रही है। कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें हैं और कई जगह सही ग्रेड का पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार डीजल निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के विकल्प पर भी विचार कर रही है, लेकिन ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाएगा जिससे तेल उत्पादकों के सामने नई समस्याएं, जैसे डीजल का अतिरिक्त भंडारण, खड़ी हो जाएं। हालांकि, उपप्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक और ऊर्जा मंत्रालय ने फिलहाल डीजल निर्यात पर रोक लगाने के खिलाफ राय दी है।
पुतिन ने बताया कि ईंधन संकट से निपटने के लिए एक टास्क फोर्स चौबीसों घंटे काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को समय पर ईंधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है क्योंकि फसल की कटाई निर्बाध आपूर्ति पर निर्भर करती है। उनके अनुसार, रूस में पेट्रोल का भंडार 17 लाख टन है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 4% कम है। जुलाई में ईंधन उत्पादन जून से अधिक होने की उम्मीद है और देश की ऑयल रिफाइनरियां फिलहाल अधिकतम क्षमता पर काम कर रही हैं।
रविवार को सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी के सम्मेलन में पुतिन ने कहा कि रूस एक "कठिन दौर" से गुजर रहा है, लेकिन यह समय देश को और मजबूत बना रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि रूस चुनौतियों से उबरकर अपनी सीमाओं को और मजबूत करेगा। गौरतलब है कि हाल के महीनों में यूक्रेन ने रूस और उसके कब्जे वाले क्षेत्रों में तेल अवसंरचना पर मध्यम और लंबी दूरी के हमले तेज कर दिए हैं, जिससे ईंधन संकट और गहरा गया है।
ये भी पढ़े: PM Modi के सेशेल्स दौरे से रक्षा साझेदारी को नई मजबूती, AI और साइबर सुरक्षा में भी बढ़ा सहयोग
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…