Russia Ukraine Ceasefire: रूस और यूक्रेन के बीच एक क्षेत्र में सीजफायर लागू हो गया है। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और यूक्रेन के संसदीय मानवाधिकार आयुक्त दिमित्रो लुबिनेट्स ने इसकी पुष्टि की है। मेलानिया ट्रंप ने बताया कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम 27 अक्टूबर को मॉस्को के समयानुसार सुबह 4 बजे लागू हो गया। उनके मुताबिक, नागरिकों की सुरक्षा और जरूरी मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए इसे तय समय से दो दिन पहले लागू किया गया।
रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर का भौगोलिक दायरा खेरसॉन क्षेत्र के ओलेश्की से आगे तक बढ़ा दिया गया है। इसका उद्देश्य मानवीय सहायता पहुंचाने वाले काफिलों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराना है। रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, सीजफायर के व्यापक असर को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
यूक्रेन के संसदीय मानवाधिकार आयुक्त दिमित्रो लुबिनेट्स ने भी सीजफायर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अब तक रूस या यूक्रेन, किसी भी पक्ष की ओर से युद्धविराम के उल्लंघन का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस बीच, सीजफायर का दायरा बढ़ाकर मानवीय सहायता पहुंचाने वाले काफिलों के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने की बात कही गई है। हालांकि, युद्धविराम की स्थिति और इसके आगे जारी रहने को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…
View Comments