Russian Military Plane Crash: मंगलवार को रूसी सेना के एक विमान के क्राइमिया में क्रैश होने से सवार 29 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद विमान का संपर्क टूट गया और अचान रडार से गायब हो गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 31 मार्च की शाम करीब 6 बजे (मॉस्को समय) विमान से संपर्क टूट गया। विमान में 6 चालक दल के सदस्य और 23 यात्री समेत कुल 29 लोग सवार थे।
शुरुआती जांच में विमान के मलबे पर किसी बाहरी हमले के संकेत नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में इस हादसे की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि असली कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है। एनटोनोव एएन-26 एक हल्का टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट विमान है, जिसे 1960 के दशक के आखिर में पेश किया गया था। इसका इस्तेमाल सैन्य और नागरिक दोनों उद्देश्यों के लिए बड़े पैमाने पर किया गया है, लेकिन हाल के वर्षों में यह कई घातक हादसों में भी शामिल रहा है, जिनमें यूक्रेन, दक्षिण सूडान और आइवरी कोस्ट में हुए विमान दुर्घटनाएं शामिल हैं।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…