Jana Nayagan Release Date News: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म जना नायगन पर रिलीज को लेकर रास्ता साफ हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसरशिप से जुड़ी समस्याएं सुलझ गई हैं। अब फिल्म के मेकर्स 24 अप्रैल या 30 अप्रैल को संभावित रिलीज तारीखों पर विचार कर रहे हैं। इस नए एक्टर अपडेट से विजय के फ़ैन्स में ज़बरदस्त उत्साह है और वे बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज़ का इंतजार कर रहे थे।
फिल्म को लेकर कुछ आपत्तियां सामने आने के बाद सेंसर बोर्ड ने जना नायगन को दोबारा समीक्षा के लिए भेजा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में एक री-सेंसरशिप कमेटी ने फिल्म देखी और कुछ बदलावों की सिफारिश की। माना जा रहा है कि फिल्म में कई राजनीतिक सीन और डायलॉग होने के कारण अधिकारियों ने इसकी गहन जांच की। इसक परिणाम रहा कि सर्टिफिकेशन प्रक्रिया में अपेक्षा से अधिक समय लग गया और रिलीज डेट तय होने में देरी हुई।
जना नायगन फ़िल्म सबसे पहले 9 जनवरी को पोंगल त्योहार के दौरान सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन सेंसर प्रोसेस से जुड़ी समस्याओं के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई। तब से फैंस अपने फेवरेट सुपरस्टार की फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का बस इंतजार ही कर रहे हैं।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…