Russian Tanker Arrive In India: मिडल ईस्ट में अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक अहम खबर सामने आई है। रूस का तेल टैंकर एक्वा टाइटन जो पहले चीन के लिए रवाना हुआ था, अब भारत के मंगलुरु पहुंच गया है। करीब 7.7 लाख बैरल कच्चे तेल से भरा यह टैंकर चीन जा रहे सात रूसी जहाजों में से पहला है जिसे भारत की ओर मोड़ा गया, जिससे देश को ऊर्जा सप्लाई में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक्वा टाइटन को जनवरी के अंत में बाल्टिक सागर के एक बंदरगाह से रिझाओ बंदरगाह के लिए रवाना किया गया था, लेकिन मार्च के मध्य में इसने अपना रास्ता बदलकर भारत की ओर रुख कर लिया। यह बदलाव उस समय हुआ जब अमेरिका ने प्रतिबंधित रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत को अस्थायी छूट दी। रिपोर्ट के अनुसार, रूसी तेल से भरे कुल सात टैंकर अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे ऊर्जा आपूर्ति को लेकर भारत को राहत मिलने की उम्मीद है।
बकौल मुताबिक, एक्वा टाइटन बीती रात मंगलुरु बंदरगाह से करीब 18 नॉटिकल मील की दूरी पर पहुंच गया, जहां से कच्चे तेल को पाइपलाइन के जरिए पोर्ट तक लाया जाएगा। यहां मौजूद MRLP सुविधा में इस तेल को प्रोसेस किया जाएगा। गौरतलब है कि भारत ने हाल के दिनों में रूसी तेल की खरीद में काफी बढ़ोतरी की है, जो वैश्विक आपूर्ति बाधित होने के बीच ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…