Breaking

सहारनपुर: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 2 की मौत; कई के घायल होने की आशंका

Saharanpur Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास का इलाका दहल उठा। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

2 लोगों की मौत, कई घायल होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य के घायल होने की आशंका है। हालांकि प्रशासन ने अभी घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। धमाके के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं।

विस्फोट की तीव्रता से फैक्ट्री का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आशंका है कि कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं, जिसके चलते बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और गंभीर लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद इलाके में धुआं फैल गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। ग्रामीण भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की जांच

वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं है। अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या नहीं और उसके पास जरूरी लाइसेंस व वैध अनुमति थी या नहीं। प्रशासन के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह और जिम्मेदारी तय होगी। फिलहाल राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता पर है।

ये भी पढ़े: मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, रेल राज्यमंत्री का पद छोड़ा

Tanisha Verma

Recent Posts

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

4 minutes ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

19 minutes ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

36 minutes ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

54 minutes ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

1 hour ago

मेरठ में पटाखे की तेज आवाज से घबराया 6 साल का हर्ष, घर में गिरने से हो गई मौत

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज एक छह…

2 hours ago