News Featured

मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, रेल राज्यमंत्री का पद छोड़ा

Ravneet Singh Bittu Resignation: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत लिया गया है। बता दें कि बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो चुका था।

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

रवनीत सिंह बिट्टू 24 मार्च 2024 को बीजेपी में शामिल हुए थे और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री बने। इससे पहले वे 11 मार्च से 18 जुलाई 2021 तक लोकसभा में कांग्रेस के नेता रहे। वे 2009 में आनंदपुर साहिब और 2014 व 2019 में लुधियाना से लोकसभा सांसद चुने गए थे। वे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।

जनवरी 2021 में सिंघू बॉर्डर पर 'जन संसद' कार्यक्रम के दौरान उन पर हमला हुआ था। उन्हें लोकसभा में कांग्रेस का सचेतक भी नियुक्त किया गया था। मार्च 2021 में अधीर रंजन चौधरी के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने के दौरान बिट्टू को कुछ समय के लिए लोकसभा में कांग्रेस का नेता बनाया गया था।

ये भी पढ़े: UN Report: दुनिया में रिकॉर्ड खाद्य उत्पादन के बावजूद करोड़ों भूखे, हर तीसरा व्यक्ति पौष्टिक भोजन से दूर

Tanisha Verma

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

27 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

40 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago