Cover Story Big

जाल में फंसी डॉल्फिन, मछुआरा बोला- ‘तेल निकालूंगा!’ सहरसा में शिकार का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

Saharsa: सहरसा में कोसी नदी के बहियार में डॉल्फिन का शिकार करने के आरोप में एक मछुआरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

जाल में फंसी डॉल्फिन, घर ले जाने का आरोप

मामला नवहट्टा प्रखंड की डरहार पंचायत का है। गोविंदपुर गांव निवासी सरयू मुखिया के बेटे वीरेंद्र मुखिया कोसी नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में एक डॉल्फिन फंस गई। आरोप है कि वह उसे नाव पर लादकर घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। मौके पर मौजूद एक युवक ने उन्हें रोकते हुए बताया कि डॉल्फिन राष्ट्रीय जलीय जीव है और उसे कानूनी संरक्षण प्राप्त है। आरोप है कि मछुआरे ने युवक के सामने डॉल्फिन का शिकार करने और उसका तेल निकालने की बात कही। युवक ने बातचीत और घटना का वीडियो बना लिया।

वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी डॉल्फिन को नदी किनारे से लेकर फरार हो गया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रेंजर बीके राय के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। आरोपी वीरेंद्र मुखिया के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़े: अमेरिका की देशों को चेतावनी, ईरान से रिश्ते खत्म करें वरना झेलें प्रतिबंध: स्कॉट बेसेंट

Tanisha Verma

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

16 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

49 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

52 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago