US Iran Economic Sanctions: अमेरिका ने ईरान के वैश्विक वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ा ‘आर्थिक हमला’ शुरू किया है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने के लिए उसकी कमाई और अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने वाले रास्तों को बंद किया जाएगा। उन्होंने दुनिया के देशों को वॉशिंगटन द्वारा चिन्हित ईरान समर्थित गतिविधियां रोकने के लिए एक तय ‘समयसीमा’ दी है।
करीब 60 पर नई पाबंदियां
अमेरिका ने इसी अभियान के तहत तेल, परमाणु, मिसाइल और साइबर नेटवर्क से जुड़े करीब 60 संस्थाओं, लोगों और जहाजों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। बेसेंट के मुताबिक ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ के तहत ट्रेजरी विभाग ने ईरान के तेल तस्करी और प्रतिबंधों से बचने के लिए इस्तेमाल होने वाले हर नेटवर्क, मददगार और कड़ी की पहचान की है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य ईरानी सरकार को आर्थिक रूप से टिकाए रखने वाली हर जीवनरेखा काटना है, ताकि तेहरान अलग-थलग पड़ जाए। अब दुनिया भर की सरकारों से इन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।
ये भी पढ़े: ‘कीचड़ में गिरेंगे तो कैसे पढ़ेंगे?’ 500 मीटर सड़क के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे 100 बच्चे

